• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  21:21 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
दोपहिया वाहनों से भी कम प्रदूषण फैलाएगी नैनो
भाषा
मुम्बई, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
टाटा की लखटकिया कार नैनो द्वारा ज्यादा प्रदूषण फैलाने की आशंका को खारिज करते हुए टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि यह कार दोपहिया वाहनों के मुकाबले 12 फीसदी कम प्रदूषण फैलाएगी। उन्होंने इस तर्क को भी खारिज किया कि नैनो सड़कों पर जाम की समस्या पैदा करेगी। टाटा ने कहा भले ही हम अगले पांच साल में सालाना 10 लाख कारें बनाएंगे लेकिन यह संख्या सड़कों पर मौजूद वाहनों की संख्या से चार-पांच फीसदी से ज्यादा नहीं होगी।

भारत में पिछले साल 12 लाख कारों और 73 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री दर्ज की गई और मौजूदा समय में भारतीय सड़कों पर 1.45 करोड़ कारें और 8 करोड़ दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैनो चार सीटों वाली कार होगी जिसका माइलेज 23 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा। इस कार की मांग आपूर्ति के मुकाबले ज्यादा रहने की उम्मीद है।

टाटा ने कहा कि पश्चिम बंगाल स्थित सिंगूर में कंपनी के संयंत्र द्वारा चालू कैलेंडर वर्ष की अंतिम तिमाही में परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नैनो के नए वैरिएंट के विकास पर काम चल रहा है जो सभी पर्यावरणीय एवं ईंधन की कीमतों की चुनौतियों का सामना करेगा। इसके अलावा यह कार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों की जरूरतों को भी पूरा करेगी।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...