पिछले साल की तुलना में कार और बाइक की बिक्री बढ़ी
भाषा
नई दिल्ली,
बृहस्पतिवार,
जुलाई 10,
2008
साल 2008 के जून महीने में 99,738 घरेलू सवारी कारों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 94, 002 कारों की बिक्री के मुकाबले 6.1 फीसदी अधिक है। सोसायटी ऑफ इंडियन आटोमोबाईल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने 4 73, 899 मोटरसाइकिलों की बिक्री जो पिछले साल हुई 4, 37, 776 मोटरसाइकिलों की बिक्री के मुकाबले 8.2 फीसदी अधिक है।
जून के महीने में कुल 6, 01, 941 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 5, 65, 433 दोपहिया वाहनों की बिक्री के मुकाबले 6.4 फीसदी अधिक है। सियाम ने कहा कि उक्त महीने के दौरान 40, 324 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 40 324 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री के मुकाबले 13. 5 फीसदी अधिक है।