• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  21:21 नवंबर Last Updated :
हॉलीवुड से
इवा लोंगोरिया पार्कर आजकल वजन घटाने के प्रति सचेत हो गई हैं। उन्होंने अब मांस खाने से परहेज करने का फैसला किया है। इवा ने कॉलेज में फिटनेस ट्रेनर बनने की तैयारी की थी और उसी का प्रयोग अब वह खुद को तंदरुस्त रखने में कर रही हैं। उन्होंने बताया, "मुझे अच्छा लग रहा है। इसका मेरे शरीर पर असर पड़ रहा है।"
गायिका बियॉन्स नॉलेस का मानना है कि वह उम्र बढ़ने के साथ-साथ नीरस होती जा रही हैं। बियॉन्स का मानना है, "मैं परिपक्व हो चुकी हूं और कुछ ऐसी चीजे जिन्हें मैं पसंद करती रही हूं अब वे मुझे नहीं भातीं। मुझे लगता है कि इस बात की झलक मेरे नए एलबम में भी दिखेगी।"बियॉन्स ने जे-जेड से विवाह किया है और दोनों निजी जीवन के बारे में बोलना पसंद नहीं करते।
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसी लोहान ने कहा है कि वह समलैंगिक नहीं हैं। लोहान ने कहा, "मैं अपने आप को अलग तरह से नहीं पेश करना चाहती। आप यह नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है।" अपनी मित्र सामंथा के बारे में लोहान ने कहा वह एक बेहतरीन इंसान है और वह उसे बहुत प्यार करती हैं। लोहान ने इस बात से भी इनकार किया कि उनके परिवार के लोग सामंथा के साथ उनके संबंधों को लेकर नाराज हैं।
सुपर मॉडल केट मॉस इन दिनों अपने चेहरे को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। उनके चेहरे पर एक बड़ा-सा मुहांसा हो गया है। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार केट के होंठ के ऊपरी हिस्से में मुहांसा हो गया है। माना जाता है कि ऐसे मुहांसे महिलाओं को अक्सर गर्भावस्था के प्रारंभिक महीनों में होते हैं। क्या हो रहा है केट कहीं कुछ और बात तो नहीं जरा संभल जाओ, कुछ गड़बड़ न हो जाए।
पॉप स्टार मैडोना क्रोध पर काबू पाने और तनाव भगाने के लिए धार्मिक परामर्शदाताओं की मदद ले रही हैं ताकि पूर्व पति गाइ रिची के साथ तलाक की कार्रवाई वे शांति से आगे बढ़ा सकें। एक वेबसाइट के अनुसार मैडोना के करीबी सूत्रों की मानें तो अपनी शादी से जुड़े सारे विवरणों के सार्वजनिक हो जाने और तलाक के बदले गाइ की पैसों की बढ़ती मांग को देख वह नाराज और दुखी हैं।"
पृष्ठ:
1
2
3
4
5
अन्य चित्र एक पार्टी के दौरान तनीशा और काजोल

फिल्म समीक्षा
'दोस्ताना'
'दोस्ताना' की दास्तां
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...