• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 81 Astro %>
 IST 27,  2008  00:42 जुलाई Last Updated :
  • अहमदाबाद में सीरियल धमाके
  • 17 धमाके हुए
  • 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
  • 100 से ज्यादा लोग घायल
  • प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
  • गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान का बयान, "सुरक्षा में चूक की वजह से हुए ब्लास्ट"
  • गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा- "सियासत नहीं करें शकील"
  • प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की
  • मुख्यमंत्री मोदी ने 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की
  • अहमदाबाद विस्फोट: हेल्पलाइन नंबर-079-256301006900
img

प्रिय सर्फर,

जब आठ-नौ साल पहले हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट्स अस्तित्व में आनी शुरू हुई थी, हम सबने एक सपना देखा था... हिन्दुस्तान की अपनी भाषा हिन्दी में एक ऐसी वेबसाइट यूज़र्स को उपलब्ध कराना, जिसमें वह सब कुछ हो, जो इंग्लिश की साइट्स में होता है... तब से अब तक बहुत-सी हिन्दी वेबसाइट्स बनी, लेकिन किसी में कुछ खोया लगता था, किसी में कुछ...

लेकिन आज लगता है, हमारा सपना पूरा हो गया है, क्योंकि NDTVKhabar.com में सब कुछ परोसने की हमारी कोशिश कामयाब हुई है... यह पहली ऐसी हिन्दी वेबसाइट है, जो वेब 2.0 कम्प्लायंट और रिच मीडिया कॉन्टेन्ट से भरपूर है... अरे हां, सब कुछ से मेरा तात्पर्य समाचार, विचार, वीडियो, फोटो, ऑडियो से तो है ही, इस बात से भी है, कि इस साइट को चलाने में हमारे यूज़र भी हमें योगदान दें... सो, हमारे इंटर-एक्टिव सेक्शन्स में हम आपके लिए वह सब लेकर आए हैं, जिनके जरिये आप अपने विचार हम तक पहुंचा सकें, जो फिर आप और आप जैसे हमारे सभी यूज़र्स को उपलब्ध होंगे...

आपके फोटो और वीडियो तो NDTVKhabar.com पर होंगे ही, आपके लिखे आलेख, चुटकुले, पहेलियां भी इस पर मिलेंगे... और यही नहीं, आपको इस साइट पर ब्लॉग करने या किसी भी विषय पर अपने साथी यूज़र्स से मैसेज-बोर्ड के जरिये जुड़े रहने का मौका मिलेगा...

सो, अब और इंतज़ार नहीं... बस, लॉगिन कीजिए और अपनी ही भाषा में हासिल कीजिए सर्वश्रेष्ठ का आनंद...

आपका ही,
संजय त्रेहन
सीईओ, एनडीटीवी कॉन्वर्जेन्स लिमिटेड