• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 11,  2010  00:06 सितंबर Last Updated :
फोकस
अरबपतियों का शहर है ‘मायानगरी’
भाषा
न्यूयार्क, शुक्रवार, मार्च 12, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
'फोर्ब्स' पत्रिका के अनुसार दुनिया के 10 शीर्ष समृद्ध शहरों में मुंबई भी शामिल है, जहां देश के 20 अरबपति निवास करते हैं। 'फोर्ब्स' के अनुसार 29 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सर्वाधिक समृद्ध लोगों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का आशियाना इसी शहर में है।

मुंबई में रहने वाले अन्य धनकुबेरों में अनिल अंबानी, शशि और रवि रूईया, कुमारमंगलम बिड़ला आदि शामिल हैं। अरपबति शहरों की सूची में शीर्ष स्थान पर न्यूयार्क है, जहां 60 धन कुबेर रहते हैं।

इस शहर में रहने वाले सर्वाधिक धनवान व्यक्ति यहां के मेयर और मीडिया कंपनी के मालिक माइकल ब्लूमबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर की है। रूस की राजधानी मास्को को सूची में दूसरा स्थान मिला है, जहां 50 अरबपतियों का आशियाना है।

अन्य अरबपति शहरों में लंदन (तीसरे), तुर्की की राजधानी इस्तांबुल (चौथे), लॉस एंजिलिस (पांचवें), हांगकांग (छठे), मुंबई (सातवें) और डलास (आठवें) शामिल हैं। सूची में सैन फ्रांसिस्को और तोक्यो को क्रमश: नौवां और 10वां स्थान दिया गया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप बताइए, सुनार ने कितने-कितने वज़न के आठ टुकड़े तस्कर को दिए, जिनसे वह यह असंभव-सा काम कर पाया...
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (58) | लिखें
 
फोकस
ताईवान में एक चोर को साइकिल चोरी करने के आरोप में पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को जब उसके अत्यधिक गरीब होने के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे एक मोटरसाइकिल खरीदकर भेंट में दे दी।