बिना मेहनत के सब कुछ पा लेना चाहती है जनरेशन 'वाई'
भाषा
लंदन,
बृहस्पतिवार,
मार्च 11,
2010
अस्सी के दशक के अंतिम समय में पैदा (जनरेशन वाई) हुए लोग नौकरी को अपने बिलों के भुगतान का जरिया समझते हैं तथा पुरानी पीढ़ी की तुलना में अपने आराम के समय को ज्यादा महत्व देते हैं।
अमेरिका के 16,507 लोगों पर कराए गए अध्ययन से पता चला है कि 1980 के दशक के अंतिम समय में पैदा हुए जनरेशन वाई के लोगों का मानना है कि उनका हिस्सा उन्हें मिले और वे मौज करें।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में युवा कामगार ऐसी नौकरी चाहते हैं जिसमें खूब पैसे मिले, रुतबा हो तथा घंटों काम की बजाय आराम के लिए भरपूर समय मिले। वे ऐसा काम चाहते हैं जिसमें आराम से काम करना हो तथा खूब छुट्टियां हों।
सर्वे के मुताबिक जनरेशन वाई के लोग ओवर टाइम काम करने के ज्यादा इच्छुक नहीं हैं। काम के मानकों में जो सबसे बड़ा परिवर्तन आया है, वह आराम के प्रति बढ़ती ललक है। जनरेशन वाई के लोग कठिन मेहनत बचते हैं लेकिन पैसा पूरा चाहते हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि जनरेशन वाई के लोग इंटरनेट युग में जी रहे हैं और अब तक की सभी पीढ़ियों की तुलना में तकनीकी रूप से सबसे ज्यादा वाकिफ हैं।