• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 11,  2010  00:06 सितंबर Last Updated :
फोकस
जीत की खुशी में 60 परांठे बनाए थे प्रीति ने
भाषा
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, मार्च 11, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
बॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं और इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ डरबन में टीम की जीत के बाद उन्होंने खुद आलू के परांठे बनाकर खिलाड़ियों को खिलाए थे।

प्रीति ने गुरुवार को खुद इसका खुलासा किया। उन्होंने से कहा, ‘‘तब मैंने 60 या 70 आलू के परांठे बनाए थे और सभी खिलाड़ियों ने बड़े चाव से उन्हें खाया था।’’ किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के बीच यह मैच 29 अप्रैल को डरबन में खेला गया था।

इस मैच से पहले प्रीति ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि मुंबई इंडियन्स की टीम काफी मजबूत है और टीम को किसी भी हालत में इसमें जीत दर्ज करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खिलाड़ियों से कहा कि इस मैच में जीतना जरूरी है। तब रवि बोपरा ने मुझसे कहा कि ‘यदि हम जीत गए, तो मैं उन्हें क्या दूंगी।’ मैंने कहा, जो मांगोगे, वह दे दूंगी।

बोपारा ने तपाक से कहा कि आपको हमें आलू परांठे बनाकर खिलाने होंगे। किंग्स इलेवन की टीम ने इस बेहद करीबी मैच में मुंबई इंडियन्स को तीन रन से हराया था और फिर प्रीति ने अपना वादा पूरा करने में देर नहीं लगाई। संयोग से इंग्लैंड के खिलाड़ी बोपारा भी मूल रूप से पंजाबी हैं और परांठों के शौकीन हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
Cricket ka aavishkaar England ke saamanto (dhanwaan lekin aalsi jamidaron) ne kiya tha. Isliye keval unhi desho me Cricket khela jata ... पढ़ें
Mukul Goyal Advocate, mukulgoyalmtr@yahoo.in, Mathura
प्रीती के पराठों ने कमाल कर दिया। यह है प्रेरित करने का तरीका। हमारी यही तो संस्कृति है और ऐसे ही हैं हमारे संस्कार, जो पूरी दुनिया को हमारी तरफ खीचने ... पढ़ें
पीताम्बर ठाकवानी , pitamber.thakwani@gmail.com, वेस्तेर्विल्ले,अमेरीका
 
खोजें
पहेली
अब आप बताइए, सुनार ने कितने-कितने वज़न के आठ टुकड़े तस्कर को दिए, जिनसे वह यह असंभव-सा काम कर पाया...
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (58) | लिखें
 
फोकस
ताईवान में एक चोर को साइकिल चोरी करने के आरोप में पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को जब उसके अत्यधिक गरीब होने के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे एक मोटरसाइकिल खरीदकर भेंट में दे दी।