कॉमिक्स लिख रहे हैं आर्य बब्बर...
भाषा
मुंबई,
बुधवार,
मार्च 10,
2010
फिल्म ‘गुरु’ और ‘जेल’ के किरदारों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले आर्य बब्बर इन दिनों कॉमिक्स की किताब लिख रहे हैं।
अदाकार और सांसद राज बब्बर के पुत्र आर्य धार्मिक कॉमिक ‘पुष्पक विमान’ लिख रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘‘मैं ‘तीस मार खां’ की शूटिंग कर रहा हूं और पंजाबी फिल्म ‘विरसा’ भी पूरी की है। मैंने सेट पर खाली समय में और घर पर इस विषय पर शोध किया। मैंने रामायण और महाभारत के विभिन्न किरदारों पर कई किताबें पढ़ी हैं।
आर्य ने कहा, ‘उनके कॉमिक की कहानी धार्मिक होगी और जो आज की दुनिया पर आधारित होगी। मैंने अपने आयडिया को शेखर कपूर को भेजा और उन्हें यह काफी पसंद आया। उन्होंने इस प्रक्रिया की शुरुआत कहानी को लिक्विड कॉमिक्स को भेजकर की।’