• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 9,  2010  00:59 सितंबर Last Updated :
फोकस
'पुरुष सांसदों से ज्यादा योग्य और सफल हैं महिला सांसद'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, मार्च 9, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि देश में महिला सांसद, पुरुष सांसदों की तुलना में कहीं ज्यादा सफल और योग्य हैं।

पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के अनुसार चुनावों में महिला उम्मीदवार पुरुष उम्मीदवारों के मुकाबले ज्यादा सफल रही हैं। चुनाव जीतने वाले महिला उम्मीदवारों का प्रतिशत जहां 10 रहा है वहीं चुनाव जीतने वाले पुरुष उम्मीदवारों का प्रतिशत मात्र छह है।

अध्ययन में कहा गया है कि महिला सांसदों की शैक्षिक योग्यता भी पुरुष सांसदों से बेहतर है, क्योंकि 32 प्रतिशत महिला सांसद परास्नातक या डॉक्टरेट की उपाधि धारक हैं जबकि इस मामले में पुरुष सांसदों का प्रतिशत मात्र 30 है।

अध्ययन में आगे कहा गया है, "जहां 42 प्रतिशत महिला सांसदों के पास स्नातक की डिग्री है, वहीं स्नातक डिग्री वाले पुरुष सांसदों का अनुपात 46 प्रतिशत है।"

14वीं लोकसभा में 30 प्रतिशत महिलाओं के पास स्नातक की डिग्री थी और 58 प्रतिशत महिलाओं के पास उच्च डिग्री थी।

पीआरएस के अध्ययन में कहा गया है कि महिला सांसदों की औसत उम्र, पुरुष सांसदों की उम्र से कम हैं।

अध्ययन में कहा गया है, "महिला सांसदों की औसत उम्र 47 वर्ष है, जबकि पुरुष सांसदों की औसत उम्र 54 साल है। किसी भी महिला सांसद की उम्र 70 साल से अधिक नहीं है, जबकि सात प्रतिशत पुरुष सांसदों की उम्र 70 साल से अधिक है।"
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
यदि सुपर मारियो में प्रत्येक 10,000 अंक पर आपको एक नई ज़िन्दगी मिल जाती है तो आप लोग बताइए, सार्थक का अंतिम स्कोर क्या था...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (20) | लिखें
 
फोकस
मनोवैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया कि महिलाओं को धीमी गति से नाचने वाले पसंद नहीं उन्हें वे आकर्षित करते हैं जो लटके झटके दिखाने में माहिर हों।