• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 11,  2010  00:06 सितंबर Last Updated :
समाचार
तेलुगू फिल्मों का शाहरुख हूं मैं : सिद्धार्थ
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, मंगलवार, मार्च 9, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
अगले वर्ष से निर्माता की भूमिका निभाने की योजना बना रहे दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ का कहना है कि वह तेलुगू फिल्म उद्योग के 'शाहरुख खान' हैं और हिन्दी फिल्म 'रंग दे बसंती' में अपनी संजीदा भूमिका के लिए लोकप्रिय होने के बावजूद उनके अभिनय में हमेशा रोमांस की प्रधानता रहेगी।

सिद्धार्थ ने साक्षात्कार में कहा, "मैंने तेलुगू फिल्मों में रोमांस से भरपूर बहुत से किरदार किए हैं। वास्तव में जब लोग कहते हैं कि तुम तेलुगू फिल्मों के आमिर खान हो तो मैं कहता हूं कि मैं तेलुगू फिल्म उद्योग का शाहरुख खान हूं। मैंने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' जैसे सभी तेलुगू संस्करणों में अभिनय किया है।"

'नुव्वोस्तांते नेनोदंताना' और 'बोमारिल्लू' जैसी तेलुगू फिल्मों में अभिनय कर चुके सिद्धार्थ कहते हैं, "मैं रोमांस से भरपूर फिल्मों को प्रमुखता देता हूं और जब मैं थोड़ा बदलाव चाहता हूं तो 'स्ट्राइकर' या 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्में करता हूं। मैंने एक गंभीर फिल्म 'स्ट्राइकर' में अभिनय किया है, अब मैं वापस रोमांटिक फिल्म करना चाहता हूं।"

सिद्धार्थ ने 2006 में 'रंग दे बसंती' में अभिनय कर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म 'स्ट्राइकर' है लेकिन अब उन्होंने और भी हिन्दी फिल्मों में काम करने का मन बना लिया है। वह 2011 में खुद का प्रॉडक्शन हाउस शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (2)
टिप्पणियां
Try to make your own identity. We dont want another SRK who engaged in camps, hijacking awards. So be careful while saying anything. SRK in nothing but ... पढ़ें
AMit, amitdeoit@indiatimes.com, Pune
बिना किसी की मदद के अपनी पहचान बनानी होगी। शाहरुख खान नहीं सिद्धार्थ बनिए।
पीताम्बर थाकवानी , pitamber.thakwani@gmail.com, वेस्तेर्विल्ले,अमेरीका
 
खोजें
पहेली
अब आप बताइए, सुनार ने कितने-कितने वज़न के आठ टुकड़े तस्कर को दिए, जिनसे वह यह असंभव-सा काम कर पाया...
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (58) | लिखें
 
फोकस
ताईवान में एक चोर को साइकिल चोरी करने के आरोप में पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को जब उसके अत्यधिक गरीब होने के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे एक मोटरसाइकिल खरीदकर भेंट में दे दी।