• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 11,  2010  00:06 सितंबर Last Updated :
गपशप
'जासूस या वेश्या की भूमिका निभाना चाहती हूं'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, रविवार, फरवरी 21, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
मां और पत्नी जैसे किरदार निभाने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर अब पर्दे पर जासूस या वेश्या की भूमिका करना चाहती हैं लेकिन वह कहती हैं उनकी उम्र की अभिनेत्री को सीमित किरदार ही मिलते हैं इसलिए वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं।

पिछले 25 वर्षों से अभिनय कर रहीं सुप्रिया ने कहा, "हर कोई मेरी उम्र के किरदार को मां बनाना चाहता है। यहां कोई प्रयोग नहीं होते। मैं जासूस या वेश्या का किरदार करना चाहती हूं लेकिन छोटे पर्दे या बड़े पर्दे पर मुझे यह भूमिका कौन देगा।"

उन्होंने कहा, "मैं ऐसा नहीं कह रही हूं कि मुझे विभिन्न प्रमुख किरदार दिए जाएं लेकिन प्रत्येक शो या फिल्म में कई किरदार होते हैं। अब भी मुझे मां के अलावा अन्य प्रकार के किरदार नहीं मिलते हैं। वास्तव में परेशानी यह है कि बहुत थोड़े से लोग बदलाव चाहते हैं और बहुत कम लोगों में इस बदलाव को प्रस्तुत करने का साहस होता है। मेरे लिए भूमिकाएं बहुत सीमित हैं।"

अपने नए धारावाहिक 'ससुराल गेंदा फूल' की शुरुआत के अवसर पर गुरुवार को राजधानी में मौजूद 52 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि टेलीविजन सामग्री दर्शकों की मांग से बहुत अधिक प्रभावित होती है। सुप्रिया अभिनीत यह नया धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

सुप्रिया इससे पहले 'तू तू मैं मैं', 'कड़वी खट्टी मीठी' और 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'आवारा पागल दीवाना' और 'ऐतबार' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप बताइए, सुनार ने कितने-कितने वज़न के आठ टुकड़े तस्कर को दिए, जिनसे वह यह असंभव-सा काम कर पाया...
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (58) | लिखें
 
फोकस
ताईवान में एक चोर को साइकिल चोरी करने के आरोप में पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को जब उसके अत्यधिक गरीब होने के बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे एक मोटरसाइकिल खरीदकर भेंट में दे दी।