• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:35 सितंबर Last Updated :
फोकस
यूं पाएं खर्राटों से मुक्ति!
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
बर्लिन, सोमवार, फरवरी 8, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
'जर्मन ऑटोलैरिंगोलॉजिस्ट एसोसिएशन' के मुताबिक यदि सोते समय शरीर के ऊपरी हिस्से को हल्की सी ऊंची स्थिति में रखा जाए तो खर्राटों पर काबू पाया जा सकता है। एसोसिएशन के अनुसार वजन कम करने से भी इसमें मदद मिल सकती है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यदि ये उपाय खर्राटे रोकने में कारगर नहीं होते हैं तो आप निद्रा श्वासरोध बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। इस बीमारी में सांस लेने के दौरान बीच-बीच में श्वास लेने की क्रिया खतरनाक रूप से रुक जाती है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को चिकित्सक 'कान्टीन्यूअस पॉजीटिव एयरवे प्रेशर' (सीपीएपी) उपकरण के उपयोग की सलाह दे सकते हैं। इस उपकरण में एक विशेष प्रकार का मास्क होता है।

कभी-कभी तालु के कोमल ऊतक को कठोर बनाने के लिए एक छोटी सी शल्य चिकित्सा की जाती है। जर्मनी के कान, नाक व गले के चिकित्सकों का कहना है कि इस चिकित्सा से मरीज की निद्रा में सुधार होता है, मरीज अच्छी नींद ले पाते हैं और दिनभर थकान महसूस नहीं करते हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।