• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  01:03 मार्च Last Updated :
फोकस
आईपीएल विवाद से उकता गए हैं शाहरुख
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, सोमवार, फरवरी 8, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (3)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आशा जताई है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने के उनके बयान के बाद उपजा विवाद अब जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि वह इससे उकता चुके हैं।

आईपीएल के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों का समर्थन करने के कारण शिव सेना ने शाहरुख को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आगामी फिल्म का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। यही नहीं, शिव सेना ने इस मामले को लेकर शाहरुख से माफी मांगने को कहा है।

शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर दी गई अपनी टिप्पणी में लिखा है, "मैं आशा करता हूं कि सबकुछ अच्छा हो जाएगा। मैं इस मामले से बहुत दुखी हूं। मैं नफरत, वाकयुद्ध, गलतफहमियों से परेशान हो गया हूं। मेरे लिए यह अनचाहा और दुखद: घटनाक्रम है।"

शाहरुख आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम-कोलकाता नाइट राइर्ड्स के मालिकों में से एक हैं और इसी नाते उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस वर्ष होने वाले आईपीएल मुकाबलों के लिए अपनी टीम में शामिल करने के पक्षधर हैं।

इसे लेकर शिव सेना ने उनसे माफी मांगने को कहा था लेकिन शाहरुख ने यह कहते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया था कि उन्होंने जो कुछ कहा है वह उनका व्यक्तिगत विचार है। सेना ने कहा था कि वह मुंबई में उनकी आगामी फिल्म 'माई नेम इज खान' का प्रदर्शन नहीं होने देगी। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (3)
टिप्पणियां
बड़ी शर्म आती है जब मैं अपने आप को हिन्दुस्तानी कहता हूँ... क्या हमारा ज़मीर मर चूका है कि हम एक आदमी को नहीं रोक सकते।
Haroon Rasheed Mohammad, mhrworld@hotmail.com, Dubai
shahrukh bhai, dont worry about ur statement on IPL. U did well , we all indian are with u......... ] u r a real indian..
ravi b. tunna, ravibtunna@gmail.com, motihari, bihar
शर्म आनी चाहिए हम सब को जो कि कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की वजह से हमने अपने देश में महाभारत मचा रखा है।
किशन, kishansinghbedi99@yahoo.com, अम्बाला
 
खोजें
 
फोकस
नाराज सरकोजी ने कथित तौर पर कार्ला ब्रूनी से कहा है कि वह थाईलैंड में अपने कथित प्रेमी के साथ छुट्टियों को समाप्त कर लौट आएं।