• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:35 सितंबर Last Updated :
दुनिया से
'डीयर जॉन' ने बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार' को पीछे छोड़ा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन, सोमवार, फरवरी 8, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
ऐसा लगता है कि कल्पनाओं पर आधारित जैम्स कैमरून की महान फिल्म 'अवतार' का तिलिस्म अब टूट चुका है क्योंकि प्रदर्शित होने के सात सप्ताह के बाद यह फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

'अवतार' का तिलिस्म तोड़ने वाली फिल्म 'डीयर जॉन' है, जिसकी कहानी प्यार पर आधारित है। इस फिल्म में चैनिंग तारुम और अमांडा सेफ्रेंड ने प्रमुख भूमिका निभाई है। वेबसाइट 'आईएमबी डॉट कॉम' के मुताबिक 'डीयर जॉन' निकोलस स्पार्क के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। स्पार्क के उपन्यास पर आधारित यह पांचवीं फिल्म है। फिलहाल 'डीयर जॉन' अमेरिका के 2,969 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है और इसने पहले ही सप्ताह में 3.24 करोड़ डॉलर का व्यापार कर लिया है।

दूसरी ओर, 'अवतार' का जादू सात सप्ताह के बाद कम होता दिख रहा है। 47 दिनों में 60.1 करोड़ डॉलर का व्यापार करने के बाद यह फिल्म अब 'डीयर जॉन' की लोकप्रियता के आगे पिछड़ती दिख रही है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।