• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:35 सितंबर Last Updated :
समाचार
अमिताभ ने ‘मुंडु’ पहनकर सबको चौंकाया
भाषा
कोच्चि, सोमवार, फरवरी 8, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए हिन्दी फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार रात एक समारोह में केरल के पारंपरिक परिधान रेशमी किनारे वाले मुंडु (लुंगी) में नजर आए।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री केवी थामस, मलयालम सुपरस्टार मामूटि, मोहनलाल तथा शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बच्चन ने ‘‘ पीठ वैसी कीजिये जैसी बहे बयार’’ वाली कहावत दोहरा कर लोगों को हंसा दिया। बच्चन ने मनोरमा समाचार चैनल के ‘‘न्यूजमेकर ऑफ द ईयर 2009’’ का पुरस्कार रेसुल पोक्कुती को प्रदान किया जिन्हें 'स्लमडॉग मिलिनेयर' के लिए बेस्ट साउंड डिजाइनर का ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुका है।

बाद में बातचीत में मामूटि ने बच्चन से कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह औपचारिक परिधान में आएंगे इसीलिए उन्होंने भी सूट पहना था। इस पर बच्चन का उत्तर था ‘‘ पीठ वैसी कीजिये जैसी बहे बयार’’। उनके इस जवाब से कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों में हंसी की लहर दौड़ गई। जब अभिनेत्री अर्चना कवि ने बच्चन से कहा कि यह परिधान उन पर काफी फब रहा है तो 67 वर्षीय बुजुर्ग अभिनेता ने कहा कि वह पहली बार ‘मुंडु’ नहीं पहन रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी केरल आता हूं, मैं मुंडु खरीदता हूं और इन्हें घर पर इस्तेमाल करता हूं।’’ मलयालम फिल्म में अभिनय का न्योता देने के लिए मोहनलाल को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी पहचान है और वह अच्छे अवसर की उम्मीद कर रहे हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।