• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 12,  2010  01:03 मार्च Last Updated :
गपशप
विद्या बालन को बच्चन परिवार की शुभकामनाएं
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शुक्रवार, जनवरी 29, 2010
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
भारतीय फिल्म जगत में अहम मुकाम रखने वाले बच्चन परिवार ने 'इश्किया' की सफलता के लिए फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन को शुभकामनाएं दी हैं।

विद्या बालन की यह फिल्म राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित और अमिताभ बच्चन तथा रितेश देशमुख अभिनीत चिरप्रतिक्षित फिल्म 'रण' के साथ शुक्रवार को प्रदर्शित हुई।

वि
द्या बालन ने हाल ही में अमिताभ और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'पा' में काम किया है। समालोचकों ने भी इस फिल्म को काफी सराहा है।

शुक्रवार को राजधानी में 'रण' के प्रीमियर के दौरान अमिताभ ने विद्या बालन को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामना देते हुए कहा, "विद्या आपको मेरी तरफ से शुभकामनाएं।" इस दौरान अभिषेक और उनकी पत्नी तथा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। दोनों ने विद्या को शुभकामनाएं दीं।

 'इश्किया' में विद्या बालन के अलावा दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी ने काम किया है। विद्या ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
 
फोकस
नाराज सरकोजी ने कथित तौर पर कार्ला ब्रूनी से कहा है कि वह थाईलैंड में अपने कथित प्रेमी के साथ छुट्टियों को समाप्त कर लौट आएं।