जेनेलिया ने जिया खान पर टिप्पणी नहीं की
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई,
सोमवार,
जनवरी 11,
2010
आगामी फिल्म 'चांस पे डांस' में अभिनेत्री जिया खान के स्थान पर शामिल जेनेलिया डिसूजा ने जिया पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिल्म में पहले जिया को बतौर अभिनेत्री रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें हटाकर जेनेलिया को मुख्य अभिनेत्री का किरदार सौंपा गया। जिया के साथ फिल्म के कुछ अंशों की शूटिंग भी हुई थी।
इस संबंध में पूछे जाने पर जेनेलिया ने कहा कि उन्होंने जिया पर पूर्व में फिल्माए गए दृश्यों को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे पर बात करने का कोई अर्थ नहीं है। जिया के फिल्म से बाहर होने का एक कारण यह बताया जा रहा है कि वह किरदार में बदलाव से खुश नहीं थी। यह फिल्म 15 जनवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म 'चांस पे डांस' में जेनेलिया के साथ अभिनेता शाहिद कपूर नजर आएंगे। फिल्म यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है।