पहने मोजे 8 हजार पाउंड के!
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन,
बृहस्पतिवार,
सितंबर 4,
2008
ब्रिटेन की पूर्व महारानी विक्टोरिया के हाथ से बने सिल्क के मोजे 8000 पाउंड में नीलाम हुए।
नीलामीकर्ता हैंसंस के चार्ल्स हैंसन ने बताया कि समझा जाता है कि काले और सफेद रंग के इन मोजों को महारानी विक्टोरिया ने 1870 के दशक में पहना था।
महारानी विक्टोरिया ने ब्रिटेन पर 1837 से 1901 तक राज किया था।
इन मोजों को नॉटिंघम के फ्रेमवर्क निट्टर्स म्युजियम के लिए डेविड अल्कॉक ने खरीदा। अब ये मोजे इसी संग्रहालय में प्रदर्शित किए जाएंगे।
नीलामी के दौरान जब बोली 5000 पाउंड से बढ़ने लगी, तो आयोजकों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा।
अब तक ये मोजे 82 वर्षीया पूर्व शिक्षिका मैरी योनिंग के पास थे। मैरी का कहना है कि वे नहीं जानती कि किन हालात में यह बेशकीमती धरोहर 1910 में उनकी मां के पास आई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इससे पहले जुलाई में योगिंग ने महारानी विक्टोरिया के ब्लूमर्स 4500 पांउड में नीलाम किए थे।