• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:30 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
खेल
भारतीय बल्लेबाजों ने आत्मसमर्पण किया : जयवर्द्धने
वार्ता
शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने शनिवार को खत्म हुए पहले टेस्ट मैच में उनकी टीम के स्पिनरों के आगे भारतीय बल्लेबाजों के समर्पण पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें भारत से इतने निराशाजनक प्रदर्शन की उम्मीद कतई नहीं थी।

पहले टेस्ट में श्रीलंका की भारत पर पारी और 239 रन के विशाल अंतर से जीत के बाद जयवर्द्धने ने कहा, 'भारत के पास विश्वविख्यात बल्लेबाज हैं और दबाव के बावजूद हमें उनसे कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी मगर भारतीय पारी का अचानक ढह जाना बेहद आश्चर्यजनक रहा। हम भारत से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर रहे थे।' उन्होंने मैच में 11 विकेट लेने वाले दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और अपना पहला टेस्ट खेलने वाले 'कैरम बॉल किंग' अजंता मेंडिस की जमकर तारीफ की और टीम के एकजुट प्रयास को जीत का श्रेय दिया।

मेंडिस ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की तो उम्मीद की थी मगर वह पहले ही मैच में आठ विकेट मिलने की आशा नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर गेंदबाजी करने में टीम के वरिष्ठ सदस्यों ने उनकी बहुत मदद की।

मुरलीधरन ने भी मेंडिस की तारीफ करते हुए कहा कि अगर उन्होंने आत्मविश्वास और सीखने की लगन को बरकरार रखा तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ढेरों विकेट हासिल करेंगे।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।