• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:54 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
फोकस
कार्यकर्ता को मारने दौड़ पड़े शिवराज
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
भोपाल, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 1)
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी ताकत का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह बात शुक्रवार को सागर जिले के खुरई में खुलकर सामने भी आई।

यहां बिगड़ते हालातों को देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गुस्से को काबू में नहीं कर पाए। उनके गुस्से का आलम यह था कि वे एक कार्यकर्ता को मारने तक के लिए दौड़ पड़े। सागर जिले के खुरई में शुक्रवार की शाम को विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री चौहान इस सम्मेलन को जब संबोधित कर रहे थे, तब वहां मौजूद कार्यकर्ता खुरई को जिला बनाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने में जुटे थे। बाद में कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तक पहुंचने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों से उनका विवाद हो गया। इसे देखकर चौहान को गुस्सा आ गया और वे हाथ ऊपर उठाकर कार्यकर्ता को मारने के लिए दौड़ पड़े।

सागर के कलेक्टर हीरालाल त्रिवेदी ने स्वीकार किया कि कार्यकर्ताओं के रवैये से मुख्यमंत्री गुस्से में आ गए थे और उनकी तरफ  हाथ उठाकर डांटते हुए तेजी से बढ़े भी थे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि मुख्यमंत्री ने उस कार्यकर्ता की पिटाई की।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि उनकी स्वयं मुख्यमंत्री चौहान से इस मुद्दे पर बात हुई है। चौहान ने उन्हें बताया है कि पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विवाद जरूर हुआ था। सिसोदिया भी कार्यकर्ता की पिटाई की बात मानने को तैयार नहीं हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 1)
टिप्पणियां
Har jagah ka yahi haal.sab worker apne aap ko bada neta mante he.aise worker ko bahar kar dena chahiye.
nadee alam, s.nadeem_alam@yahoo.com, Deoband u.p.
 
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।