• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:54 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
भारत से
सांसद घूसकांड की जांच के लिए समिति गठित
वार्ता
नई दिल्ली, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने सांसद घूसकांड की जांच के लिए सदन की सात सदस्यीय समिति गठित की है, जो 11 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

लोकसभा सचिवालय की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस केएस देव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार मल्होत्रा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मोहम्मद सलीम, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय जनता दल के देवेंद्र प्रसाद यादव, बहुजन समाज पार्टी के राजेश वर्मा तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम के सी कुप्पूसामी सामिति के सदस्य बनाए गए हैं।

समिति से 11 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। समिति जांच के तौर तरीके खुद तय करेगी। लोकसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर 22 जुलाई को चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्यों अशोक अर्गल, महावीर भगोरा तथा फग्गन सिंह कुलस्ते ने सदन में एक करोड़ रुपये के नोटों के बंडल लहरा कर सनसनी फैला दी थी। उनका दावा था कि उन्हें यह रकम सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विश्वास मत में अपना खेमा बदल कर सरकार का साथ देने के लिए दी थी। इन तीनों ने लोकसभा अध्यक्ष के कहने पर शुक्रवार को उन्हें इस मामले की लिखित शिकायत दी थी।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।