रक्षा क्षेत्र में बढ़ सकती है एफडीआई की सीमा
वार्ता
हैदराबाद,
शनिवार,
जुलाई 26,
2008
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एमएम पल्लम राजू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार रक्षा उद्योगों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की वर्तमान 26 प्रतिशत सीमा बढ़ाने की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है।
श्री राजू ने भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित 'रक्षा उद्योग भागीदारी बैठक' में कहा कि केन्द्र सरकार ने रक्षा उद्योग में निजी क्षेत्र की शत-प्रतिशत भागीदारी खोलने के बाद विदेशी तकनीकी अपनाने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही रक्षा क्षेत्र में नई सरकारी खरीद प्रक्रिया लाएगी जो अधिक पारदर्शी होगी और इसमें निजी क्षेत्र को अधिक भागीदारी होगी।
उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षो में भारत की रक्षा जरूरत 45 अरब अमेरिकी डॉलर होगी।