डेरा प्रमुख पर बलात्कार के आरोप 23 को होंगे तय
भाषा
अंबाला,
शनिवार,
जुलाई 26,
2008
केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने शनिवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 23 अगस्त को मौजूद रहने का निर्देश दिया ताकि 1999 में एक महिला शिष्य के साथ बलात्कार से जुड़े मामले में उनके खिलाफ औपचारिक तौर पर आरोप तय किया जा सके।
विशेष न्यायाधीश एके वर्मा ने सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए सीबीआई की ओर से दाखिल आवेदन स्वीकार कर लिया। जांच अधिकारी सतीश डागर ने अदालत से बाहर कहा कि आरोप भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (धमकाना), और 509 (महिला के अपमान के लिए शब्दोच्चार या इशारा करना) के तहत आरोप तय किए जाएंगे।
सिंह लगातार दूसरी बार बीमारी के आधार पर अदालत में शनिवार को मौजूद नहीं थे जहां मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी थी।