• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:54 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
भारत से
धमाकों से दहला अहमदाबाद, 29 की मौत
एजेंसियां
अहमदाबाद, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 15)
आईटी नगरी बेंगलुरु को निशाना बनाने के एक दिन बाद दहशतगर्दों ने शनिवार को गुजरात में अहमदाबाद को अपनी नापाक मंशा का शिकार बनाया। शहर 17 सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठा और इन विस्फोटों में 29 लोग मारे गए, जबकि 150 से अधिक घायल हुए हैं।

पहला धमाका शाम 6:31 बजे मणिनगर में हुआ। इसके बाद 90 मिनट के भीतर एक के बाद एक करके 17 स्थानों पर धमाके हुए। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र मणिनगर और सरकेज में दो-दो धमाके हुए। सरकेज में आतंकवादियों ने राज्य परिवहन निगम की सीएनजी बस और संगम थिएटर को निशाना बनाया। आतंकवादियों ने दो अस्पतालों को भी निशाना बनाया। धमाकों के कुछ ही घंटों बाद कई टीवी चैनलों ने दावा किया कि उन्हें एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें इंडियन मुजाहिद्दीन नामक संगठन ने अहमदाबाद धमाकों की जिम्मेदारी ली है। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद, बेंगलुरु और जयपुर में हुए धमाकों में कई समानताएं हैं। सभी बम धमाके शहर के पूर्वी इलाके में हुए। जिन इलाकों को निशाना बनाया गया है वे सांप्रदायिक तौर पर संवेदनशील हैं।

वि
स्फोट स्थलों पर एक बस, साइकिलों मोटरसाइकिलों और एक ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़े हुए थे। विस्फोट स्थल पर खून बिखरा पड़ा था और लोग अपनी अपनी बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। वादीलाल साराभाई अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि विस्फोटों में 12 लोग मारे गए हैं, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने देश भर में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।


ज्ञात हो कि मणिनगर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का विधानसभा क्षेत्र है।

ताया जा रहा है कि इन धमाकों में साइकिलों का इस्तेमाल किया गया है।  गौरतलब है कि शुक्रवार को ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी आठ धमाके हुए थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अहमदाबाद विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना में मारे गए मृतक के परिजनों लिए एक-एक लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये के अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री शकील अहमद खान ने कहा कि सुरक्षा में चूक की वजह से ये ब्लास्ट हुए हैं।

उधर, गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि विस्फोट पर शकील सियासत नहीं करें।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के मुताबिक ये धमाके बेंगलुरु में शुक्रवार को हुए धमाकों की तर्ज पर किए गए हैं। उन्होंने कहा, "यह देश को अस्थिर करने का प्रयास है। सभी मेट्रो शहरों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।"
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 15)
टिप्पणियां
What the hell is going on in our country,It feels like terrorist aren't staying in our country but we are staying in their country.Wake up Indians these ... पढ़ें
Nishant, sppatil9@rediffmail.com, Hyderabad
एनडीटीवी ने अपने प्रसारणों का स्तर बनाए रखा इसके लिए साधुवाद, धन्यवाद। वास्तव में खबर मतलब जो घटना वास्तव में हुई है, खबर का अर्थ अनुमान, सनसनी, फिक्शन ... पढ़ें
डॉ. बालाजी गणोरकर, balajiganorkar@yahoo.co.in, दिल्ली
एनडीटीवी ने अपने प्रसारणों का स्तर बनाए रखा इसके लिए साधुवाद, धन्यवाद. वास्तव में खबर मतलब जो घटना वास्तव में हुई है. खबर का अर्थ अनुमान, सनसनी, फिक्शन ... पढ़ें
डॉ. बालाजी गणोरकर, balajiganorkar@yahoo.co.in, दिल्ली
 
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।