• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  18:16 नवंबर Last Updated :
  • मालेगांव धमाकों की जांच पर एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे का बयान
  • किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिक दबाव नहीं
  • मालेगांव धमाकों के आरोपियों पर एटीएस ने लगाया मकोका
  • 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • 11 आरोपी भी होगा जल्द गिरफ्तार
  • 90 दिन तक हिरासत में रखने की बात कही
  • जज को जांच की प्रगति की जानकारी दी जा रही है
भारत से
बेंगलुरु में बरामद बम को निष्क्रिय किया गया
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
बेंगलुरु, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
बेंगलुरु में शुक्रवार को हुए नौ सिलसिलेवार धमाकों के बाद शनिवार को पॉश कोरामंगला इलाके में एक शॉपिंग मॉल के निकट सीमेंट के गमले में रखे एक बम को निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, जिसे बम रखते देखा गया। विस्फोटक में एक माइक्रोचिप डेटोनेटर और तेल के साथ मिला अमोनियम नाइट्रेट था, जिसे बम निरोधी दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस आयुक्त एस बीदारी ने बताया कि लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने बेंगलुरु- होसुर रोड पर हैदराबाद भवन के सामने कोई वस्तु रखी।

पुलिस उस समय हरकत में आई जब सुबह उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोरम मॉल के निकट फुटपाथ पर बाल्टीनुमा वस्तु रखने का समाचार मिला। वह व्यक्ति कथित तौर पर उसे रखने के बाद फरार हो गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि नौ सिलसिलेवार धमाकों के पीछे किस व्यक्ति का हाथ था, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इन धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों से कहा कि वे बिना किसी डर भय के सामान्य तरीके से अपना काम करें। बीदारी ने कहा कि जिस बम को शनिवार को निष्क्रिय किया गया, वह श्रृंखलाबद्ध धमाकों में इस्तेमाल किए गए बमों से मिलते-जुलते हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...