• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:59 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
भारत से
सितम्बर तक पूरा हो सकता है करार : सिब्बल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
 केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि केंद्र सरकार को पूरी उम्मीद है कि उसे परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) का समर्थन मिलेगा और सितम्बर तक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता भी संपन्न हो जाएगा।

फिनलैंड और स्वीडन के लिए रवाना होने से पहले श्री सिब्बल ने कहा, "देखा जाए क्या होता है। मैं आज फिनलैंड और स्वीडन जा रहा हूं। इन देशों का रुख सकारात्मक है। हमें पूरी उम्मीद है कि वे हमारा समर्थन करेंगे।"

सिब्बल ने यह पुष्टि भी कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड की बैठक 1 अगस्त को होनी है। इस बैठक में भारत केंद्रित सेफगार्ड समझौते को हरी झंडी दी जा सकती है। एनएसजी में शामिल 45 सदस्य देशों में जो देश भारत के प्रति कड़ा रवैया अपनाने वाले हैं उन्हें साधने के लिए सिब्बल को मोर्चे पर लगाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को चीन का साथ मिलने का भी भरोसा है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में काफी सुधार हुआ है। उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में एनएसजी की हरी झंडी यदि करार को मिल जाए तो सितम्बर महीने में 123 समझौते को अमेरिकी कांग्रेस स्वीकार कर लेगी।

विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने इसी सिलसिले में पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडालिजा राइस से भेंट की थी। बाद में उन्होंने आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। शर्मा अभी इथोपिया, घाना, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।