• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:30 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
फोकस
चीन में अभिभावकों को दूसरे बच्चे की अनुमति
भाषा
बीजिंग, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)

दक्षिण-पूर्व चीन में आए भूकंप में जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया या जिनके बच्चे अपंग हो गए उनके लिए एक संतान नियम में ढील देते हुए चीन ने एक और बच्चे को जन्म देने की अनुमति दे दी है।

सरकारी मीडिया के अनुसार भूकंप प्रभावित सिचुआन प्रांत में ऐसे अभिभावकों ने एक और बच्चे को जन्म देने की गहन इच्छा व्यक्त की थी जिन्हें
अपने बच्चे को खोना पड़ा या उनका बच्चा अपंग हो गया। इसे देखते हुए प्रांतीय सरकार ने नया नियम पारित कर दिया। सिचुआन प्रांतीय पीपुल्स कांग्रेस की कार्य समिति ने इस बहुप्रतीक्षित नियम को पारित किया।

चीन में पिछले तीन दशकों से एक संतान नियम है लेकिन हाल में आए भूकंप से अनेक अभिभावकों की अगली पीढ़ी समाप्त हो गई थी।

एक अरब 30 करोड़ जनसंख्या वाले देश चीन ने कहा है कि सामान्य रूप से इसका एक संतान नियम में ढील का कोई इरादा नहीं है।

दियांग शहर में किए गए एक सर्वेक्षण में पता चला कि भूकंप में अपने बच्चे खो देने वाले करीब 90 प्रतिशत माता-पिता 20 से 40 साल की आयु वर्ग के हैं। सर्वेक्षण के अनुसार इनमें से 74 प्रतिशत से ज्यादा ने एक और बच्चे को जन्म देने की योजना बनाई है।

टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।