• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:54 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
फोकस
सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा लगाने वाला ग्रह मिला
भाषा
लंदन, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)

यूरोप के खगोलशास्त्रियों ने सौरमंडल से बाहर एक ग्रह (एक्सोप्लेनेट) का पता लगाया है जिसका आकार बृहस्पति ग्रह के बराबर है और यह सूर्य से थोड़े अधिक बड़े तारे के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। यह खोज तारों और ग्रहों के संबंधों पर महत्वपूर्ण जानकारी दे सकेगी।

इस तरह के सौरमंडल से बाहर ग्रहों की खोज से पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं को बल मिलता है।

तीन जुलाई 2008 तक 307 एक्सोप्लेनेट पहचाने जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर की पहचान वास्तविक तस्वीरों की बजाय अप्रत्यक्ष तरीकों से की
गई है।

कोरोट के साथ काम कर रहे यूरोपीय खगोलशास्त्रियों के एक दल ने पाया कि कोरोट एक्सो-4बी अपने तारे की परिक्रमा लगाने में 9.2 दिन लगाता
है। किसी भी एक्सोप्लेनेट की परिक्रमा की यह सबसे बड़ी अवधि है। साइंसडेली ऑनलाइन ने कहा कि द्रव्यमान और परिक्रमा अवधि के इस विचित्र मेल के साथ खोजा गया यह पहला एक्सोप्लेनेट है।

सौरमंडल से परे ग्रहों की खोज के लिए कोरोट पहला अंतरिक्ष आधारित अभियान है जिसकी शुरुआत दिसंबर 2006 में की गई। पृथ्वी के वातावरण
से दूर स्थित यह उपग्रह पृथ्वी जैसे आकार वाले छोटे एक्सोप्लेनेट को पहचानने के लिए बनाया गया है।

कक्षा में 555 दिन बिताने के बाद इस यूरोपीय मिशन ने 50 हजार से अधिक तारों को पहचाना है और इससे तारों की मूलभूत कार्यप्रणाली के बारे में
जानकारी मिल रही है।

टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।