• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  21:21 नवंबर Last Updated :
दुनिया से
'डेढ़ करोड़ अमेरिकी चले जाएंगे गरीबी के रसातल में'
भाषा
न्यूयार्क, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि दुनियाभर में जारी आर्थिक संकट के झटके से अकेले उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग गरीबी के रसातल में चले जाएंगे।

पैन अमेरिकन हेल्थ ऑरगनाइजेशन की दो दिन की बैठक का समापन करते हुए संयुक्त राष्ट्र की 13 एजेंसियों के क्षेत्रीय निदेशकों ने दोनों अमेरिकी महादेशों में सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों के मामले में अगले दो साल के दौरान लगातार प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त कार्रवाई का वादा किया।

एमडीजी के तहत 2015 तक अनेक सामाजिक और आर्थिक रोगों को उल्लेखनीय रूप से कम करने या उनका उन्मूलन करने का लक्ष्य तय किया गया
है। विश्व नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र के सहस्राब्दी शिखर सम्मेलन में ये लक्ष्य तय किए थे।

पीएएचओ की निदेशक मिर्ता रोजेज पेरियागो ने कहा कि लातिन अमेरिका और कैरिबियाइ क्षेत्र ने एमडीजी पूरा करने में खास तौर पर शिशु मृत्यु भूख और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्रों में वास्तविक प्रगति की है।

टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
अमेरिका के लोगों को गरीब हो ही जाना चाहिए।
सरफराज आलम , alam76761@yahoo.co.in, काशीपुर
 
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...