'परमाणु कार्यक्रम पर किसी तरह का समझौता नहीं'
वार्ता
खड़गपुर,
शनिवार,
जुलाई 26,
2008
परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल काकोदकर ने देश के परमाणु कार्यक्रम पर किसी तरह के समझौते की संभावना से इनकार किया है।
काकोदकर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 54वें दीक्षांत समारोह में कहा कि देश के सामरिक परमाणु कार्यक्रम से कभी समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने परमाणु प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में भारत के होने का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को कुछ अतिरिक्त यूरेनियम की जरूरत है।