• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:30 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
खेल
पेस टोरंटो मास्टर्स के सेमीफाइनल में, भूपति बाहर
वार्ता
टोरंटो, शनिवार, जुलाई 26, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
लिएंडर पेस और लुकास दलोही की जोड़ी ने महेश भूपति और मार्क नोल्स को शुक्रवार को तीन सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरा कर टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सातवीं वरीयता प्राप्त भारत के पेस और चेक गणराज्य के दलोही ने प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-5 से शिकस्त दी।

चौथी वरीयता प्राप्त भारत के भूपति और बहामा के नोल्स ने पहला सेट गंवाने के बाद मैच में जबर्दस्त वापसी की। उन्होंने दूसरा सेट जीत मुकाबला बराबरी पर ला दिया मगर इसके बाद उनकी लय टूट गई और उन्हें पराजय से रूबरू होना पड़ा।

सेमीफाइनल में पेस और दलोही की टक्कर दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा के डैनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच से होगी। दूसरा सेमीफाइनल मैच शीर्षवरीय अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन तथा ऑस्ट्रेलिया के पाल हेनले और जार्डन केर के बीच खेला जाएगा।

इस बीच, एकल सेमीफाइनलों में स्पेन के राफेल नडाल का मुकाबला ब्रिटेन के एंडी मरे से और फ्रांस के गिल साइमन का मैच जर्मनी के निकोलस कीफर से होगा।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।