• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  23:21 नवंबर Last Updated :
खेल
आईसीएल बागी मोंगिया के साथ खेले थे तेंदुलकर
भाषा
नई दिल्ली, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पिछले साल इंग्लैंड में लाशिंग्स विश्व एकादश के लिए दो मैचों में इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के बागी दिनेश मोंगिया के साथ खेले थे जिससे बीसीसीआई के लिए आजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है।

तेंदुलकर और माेंगिया ने 27 जून को एसेक्स के स्कूल ग्राउंड पर सेंट बेडे स्कूल हैडमास्टर्स एकादश के खिलाफ लाशिंग्स एकादश के लिए पारी की शुरूआत की थी। क्लब की वेबसाइट के मुताबिक तेंदुलकर ने जहां 84 गेंदों में 98 रन की पारी खेली थी वहीं मोंगिया ने 41 गेंद पर 72 रन बनाये थे।

जून 24 को इसी टीम की ओर से ईस्टबोर्न कालेज के खिलाफ खेलते हुए तेंदुलकर ने फिर पारी की शुरूआत की जबकि मोंगिया तीसरे नंबर पर उतरे। तेंदुलकर ने 32 जबकि मोंगिया ने 66 रन बनाये।

मोंगिया बागी इंडियन क्रिकेट लीग के साथ जुड़े हुए हैं। 

रोचक बात यह है कि मुंबई के बायें हाथ के स्पिनर नीलेश कुलकर्णी भी लाशिंग्स टीम का हिस्सा थे जिसमें न्यूजीलैंड के आईसीएल खिलाड़ी क्रिस हैरिस भी शामिल थे।

बीसीसीआई ने आईसीएल के बागी खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण पीयूष चावला और वीवीएस लक्ष्मण को इंग्लैंड की काउंटी टीमों के साथ करार करने से रोक दिया था।

बीसीसीआई ने शुरूआत से ही आईसीएल विरोधी रवैया अपनाया और एस्सेल ग्रुप की लीग के खेलने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...