• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:48 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
खेल
ट्वेंटी20 चैम्पियन्स लीग का आयोजन होगा : ईसीबी प्रमुख
एएफपी
लंदन, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड कोलिएर का उम्मीद है कि ट्वेंटी20 चैम्पियन्स लीग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की आयोजित होगी।

इस लुभावने टूर्नामेंट का आयोजन का आयोजन खटाई में पड़ता दिख रहा था क्योंकि अधिकारी बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए थे। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका आस्ट्रेलिया और भारत की चोटी की दो घरेलू टीमें हिस्सा लेंगी।

आईपीएल का आयोजन करने वाला बीसीसीआई न सिर्फ आईसीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रतिबंधित करने के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि वह इन्हें अनुबंधित करने वाली टीमों के साथ ही ऐसा ही करना चाहता है।

इंग्लैंड की 18 काउंटी टीमों में से 15 ने आईसीएल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से करार किया हुआ है जिससे इस मुद्दे को सुलझाने में रुकावट आ रही थी।

लेकिन कोलिएर ने जोर देकर कहा कि अगर सभी पक्ष तीन या चार मुख्य मुद्दों पर राजी हो जाते हैं तो इसका हल निकाला जा सकता है।

कोलिएर ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि चैम्पियन्स लीग का आयोजन होगा और हम इस हफ्ते इस पर चर्चा करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'यहां कई नियम और कायदें हैं जिन्हें समझने की जरूरत है और इसके अलावा तीन या चार बिंदु हैं जिन्हें लेकर हम चिंतित हैं।'

उन्होंने कहा, 'आदर्श स्थिति में सभी चार देश इसमें हिस्सा लेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है। हर टूर्नामेंट से चोटी के देशों को जुड़ा होना चाहिए।'
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।