• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  21:21 नवंबर Last Updated :
बिजनेस
जल्द ही मोबाइल फोन पर बैंकिंग लेनदेन संभव
भाषा
मुंबई, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

रिजर्व बैंक दो सप्ताह के भीतर मोबाइल बैंकिंग पर दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दे सकता है। इससे बैंक अपने ग्राहकों के लिए सेलफोन आधारित भुगतान सेवाएं शुरू कर सकेंगे।

रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक आरबी बर्मन ने कहा, 'हम मसौदा दिशा-निर्देशों पर प्राप्त टिप्पणियों की समीक्षा कर रहे हैं जिसके आधार पर दो सप्ताह के भीतर अंतिम दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

'

रिजर्व बैंक ने जून में मोबाइल बैंकिंग के लिए मसौदा दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रस्ताव रखा था कि बैंक ग्राहकों को साधारण हैंडसेट के जरिए भी लेनदेन करने की अनुमति दे सकते हैं।

मसौदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक ग्राहक 1500 रुपये तक के छोटे भुगतान के लिए एसएमएस आधारित सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एसबीआई और यूनियन बैंक सहित कई बैंक अपनी मोबाइल बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के अंतिम चरण में हैं जिससे करोड़ों ग्राहकों को मोबाइल फोन के जरिए पैसे के हस्तांतरण में मदद मिलेगी।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...