• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  20:31 नवंबर Last Updated :
मेरा भारत महान
भारतीय मूल की जज बनी संरा की नई मानवाधिकार प्रमुख
भाषा
संयुक्त राष्ट्र, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) में भारतीय मूल की जज नवनेथम पिल्लई को शुरू में अमेरिका की आनाकानी के बाद आखिरकार संयुक्त राष्ट्र का नया मानवाधिकार प्रमुख नियुक्त किया गया है।

67 वर्षीय पिल्लई दक्षिण अफ्रीका से हैं। वह कनाडा के लुइस अरबर का स्थान लेंगी जिनका कार्यकाल 30 जून को पूरा हुआ है।

मानवाधिकार आयुक्त का पद बहुत की उच्च और विवादित है क्योंकि सदस्य राष्ट्र अपने अपने रिकॉर्ड के बारे में बेहद संवेदनशील होते हैं। अरबर ने इस्लामी राष्ट्रों के बारे में कुछ बयान दिए थे।

संयुक्त राष्ट्र की 192 सदस्यीय महासभा पिल्लई की चार वर्षीय कार्यकाल के लिए नियुक्ति की पुष्टि सोमवार को हो सकती है। नए मानवाधिकार आयुक्त की तलाश उस वक्त शुरू हुई जब अरबर ने कहा कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं चाहतीं।

रंगभेद काल में एक तमिल परिवार में पैदा हुई पिल्लई को काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। उनके पिता एक बस चालक थे। परंपरा के विपरीत वह पहली महिला थी जिसने दक्षिण अफ्रीका के नेटाल प्रांत में 1968 में वकालत शुरू की और रंगभेद विरोधी कई कार्यकर्ताओं का बचाव किया। उन्होंने नेल्सन मंडेला सहित तमाम राजनीतिक बंदियों के वकीलों तक पहुंच के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कानूनी जंग लड़ी।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...