• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:54 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
दुनिया से
पाकिस्तान की सीमा में हमला नहीं करेगा नाटो
भाषा
काबुल, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
नाटो ने कहा है कि वह तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान की सीमा में जाकर कार्रवाई नहीं करेगा लेकिन अगर आतंकवादी उस पार से गठबंधन सेना पर हमला करते हैं तो नाटो उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखेगा।

नाटो के मुखिया जाप डी हेप स्केफर ने यह जानकारी दी लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि इस वर्ष सीमा के उस तरफ से आंतकवादी हमलों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

उधर, अफगानी अधिकारियों का कहना है कि अपदस्थ आतंकवादी संगठन तालिबान और अल कायदा ने पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अपने छिपने के अड्डे बना रखे हैं। राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी पिछले महीने कहा था कि आतंकवादियों द्वारा बड़े राजनेताओं पर हुए लगातार हमलों के बाद वह पाकिस्तान के इस इलाके में आतंकवादियों से लड़ने के लिए सेना भेज सकते हैं।

काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में नाटो प्रमुख स्केफर ने कहा, 'हमारा पाकिस्तान की सीमा में जाकर आतंकवादियों से लड़ने का इरादा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र ने हमें अफगानिस्तान में लड़ाई के लिए भेजा है और ये बात बिल्कुल साफ है लेकिन अगर नाटो सेनाओं पर सीमा के उस पार से हमला होता है तो निश्चित रूप से हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।