• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:59 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
दुनिया से
श्रीलंकाई सेना का लिट्टे पर हमला, 54 मरे
वार्ता
कोलंबो, शुक्रवार, जुलाई 25, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
श्रीलंका वायुसेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम की संघर्ष विराम की पेशकश को दरकिनार करते हुए उसके ठिकानों पर जमकर बमबारी की और विद्रोहियों के प्रभाव वाले एक इलाके पर कब्जा कर लिया। अब तक इस कार्रवाई में 54 जानें गई हैं।

वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर जनाका नयनकारा ने बताया कि विमानों ने उत्तरी इलाके में मुलैतिवु में ओडूसूडान और किलिनोच्ची के थुनुक्कई में लिट्टे के ठिकानों को निशाना बनाकर बम बरसाए। इस संघर्ष में कम से कम 25 विद्रोही मारे गए।

इस बीच, सेना का दावा है कि बुधवार को हुए संघर्ष में लिट्टे के 25 विद्रोही मारे गए और 21 अन्य घायल हुए हैं। सेना ने यह भी कहा है कि इस संघर्ष में उसके चार सैनिक भी मारे गए हैं।

लिट्टे और श्रीलंका सेना के बीच हिंसक झड़पों में विदातुलातिवू कस्बे पर सेना के कब्जे के बाद अभियान में और तेजी आ गई है। यह कस्बा पहले लिट्टे के कब्जे में था।
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।