नेपाल में माओवादी विपक्ष में बैठेंगे : प्रचंड
वार्ता
बृहस्पतिवार,
जुलाई 24,
2008
नेपाल में राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति चुनावों में मात खा कर भन्नाये माओवादियों ने अगली सरकार के गठन से दूर रहने का फैसला किया है।
शीर्ष माओवादी नेता प्रचंड ने कहा कि उनकी पार्टी ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को संविधान सभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बावजूद 'क्रांति विरोधी' करार दिया।
नेपाली कांग्रेस के डॉ रामबरन यादव और मधेसी जनाधिकार फोरम के परमानंद झा सोमवार को इन पार्टियों के अलावा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के समर्थन से देश के पहले राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
प्रचंड ने कहा कि उनकी पार्टी को अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से दूर रखने की साजिश रची गई है। उन्होंने नेपाली कांग्रेस एमाले और मधेसी जनाधिकार फोरम के नए गठबंधन को तीखी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।