• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  19:22 नवंबर Last Updated :
फोकस
गे उत्सव में अतिथि होंगे राजकुमार मानवेंद्र!
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
स्टॉकहोम, बृहस्पतिवार, जुलाई 24, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

गुजरात में राजपिपला रियासत के पूर्व राजा के बेटे मानवेंद्र सिंह गोहिल को स्वीडन में शुक्रवार से शुरू हो रहे प्रसिद्ध 'समलैंगिक महोत्सव' में अतिथि के तौर पर निमंत्रण भेजा गया है। गौरतलब है कि मानवेंद्र खुद को समलैंगिक घोषित कर चुके हैं।

मानवेंद्र ने बताया, "स्टॉकहोमप्राइड नामक इस महोत्सव में वक्ता के तौर पर मुझे आमंत्रित किया गया है।" समलैंगिकों का यह महोत्सव दस दिनों तक चलेगा। महोत्सव में मानवेंद्र के अलावा प्रमुख वक्ताओं में स्वीडन के यूरोपीय संघ मामलों के मंत्री सेसिला मैलमेस्ट्रोम भी शामिल हैं।

स्वीडन में राजपिपला के पूर्व राजकुमार एंड्रस वालनर के मेहमान होंगे। वालनर ने बताया कि विश्व के समलैंगिक समुदाय में मानवेंद्र एक सम्मानीय व्यक्ति हैं। नई दिल्ली में भी जून में पहली ' समलैंगिक परेड' गत जून में आयोजित की गयी थी।

शुक्रवार से स्वीडन की राजधानी में शुरू हो रहे है समलैंगिकों के महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 'स्टॉकहोमप्राइड' के अध्यक्ष जोनाह नाइलुंड ने कहा कि समारोह में मानवेंद्र के हिस्सा लेने से 'समलैंगिक परेड' विश्व के अन्य हिस्सों तक पहुंच पाएगी। मानवेंद्र वर्ष 2007 में अमेरिका की मशहूर टॉक शो होस्ट ओप्रा विनफ्री के कार्यक्रम 'गे अराउंड द वर्ल्ड' में शामिल होकर सुर्खियों में आए थे। वह समलैंगिकों के अधिकारों को लेकर भी काम कर रहे हैं।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...