• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 5,  2008  19:59 सितंबर Last Updated :
  • एनएसजी में एटमी करार
  • एनएसजी में करार पर सहमति के आसार
  • अमेरिकी उप मंत्री का बयान
साक्षात्कार
मैं वहीदा रहमान से डरती हूं : सोनम
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, बृहस्पतिवार, जुलाई 24, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)

अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म 'दिल्ली 6' में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम करके खुश हैं। सोनम ने कहा, "अभिषेक और मेरी जोड़ी, लंबाई के हिसाब से फिल्म में काफी जंच रही है। बेशक वे नटखट हैं, लेकिन मैंने उन्हें काफी परिपक्व पाया है। रणबीर कपूर के साथ मैं बड़ी हुई हूं और अभिषेक को मैं अपने सह-कलाकार के रूप में देख सकती हूं। वे सचमुच बेहतरीन हैं। सच तो यह है कि 'दिल्ली 6' के अपने सभी सह-कलाकारों से मुझे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।"

सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह रणबीर के साथ दिखी थीं। वह कहती हैं, "निर्देशक राकेश (ओमप्रकाश) मेहरा, अभिषेक और मैं वहीदा रहमान जी से बेहद डरते हैं। अभ्यास के दौरान जब वह पटकथा पढ़ रही होती हैं, तब कुछ मिनटों के लिए वहां शांति छा जाती है। हम सभी एकटक उन्हें ही देखते रहते हैं।" वहीदा को लगता है कि सोनम उनके जैसी हैं। सोनम के अनुसार जब वहीदा जी खुद ही यह कहें कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, तो खुद पर गर्व तो होगा ही।

टिप्पणियां:
पढ़ें ( 0)
खोजें
Ganapathi
फोकस
इंटरनेट की दुनिया बच्चों को ज्यादा ही रास आ रही है। अब वे पुस्तकों को दरकिनार कर डिजिटल सामग्रियों में अधिक रुचि लेने लगे हैं।