• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  23:00 नवंबर Last Updated :
समाचार
'दोस्ताना' में स्विमसूट में दिखेंगी प्रियंका
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, बृहस्पतिवार, जुलाई 24, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करण जौहर की रोमांटिक कॉमडी फिल्म 'दोस्ताना' में स्विम सूट में नजर आएंगी। पहनावे को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली प्रियंका इससे पूर्व इस प्रकार के दृश्यों को करने से इंकार करती रही हैं।

प्रियंका ने बताया, "करण जौहर ने मुझे बिकनी पहनने के लिए नहीं कहा है, लेकिन यह फिल्म समुद्र तटों पर आधारित है, इसी कारण मैंने इस प्रकार के कपड़े पहने हैं। मुझे इस प्रकार के दृश्यों से कोई परहेज नहीं है।"

'दोस्ताना' में प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। प्रियंका ने कहा कि वह इससे पहले भी अभिषेक और जॉन के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के बारे में प्रियंका ने कहा, "क्रिश के बाद हाई टेक विषय पर आधारित यह मेरी दूसरी फिल्म थी। मैं इस प्रकार की एक और फिल्म 'द्रोण' कर रही हूं।"'लव स्टोरी 2050' के बारे में प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म उनके करियर के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि इसमें उन्होंने दोहरा किरदार निभाया है।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...