बिग बी ने मीडिया पर साधा निशाना
भाषा
मुंबई,
सोमवार,
जुलाई 21,
2008
बॉलिवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फिल्म जगत के एक वर्ग पर उनके बहुचर्चित 'अनफारगेटेबल' दौरे को खत्म करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में हाल में लिखा कि उन्हें इस बात से काफी धक्का लगा कि मीडिया का चुनिंदा वर्ग तथा 'फिल्म बिरादरी' इसे खत्म करने तथा बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
बच्चन ने मीडिया की उन अटकलों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि बच्चन का इशारा शाहरुख खान, सलमान खान और कुछ अन्य लोगों की ओर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे बिल्कुल गलत हैं।