• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  18:53 नवंबर Last Updated :
  • मालेगांव धमाकों की जांच पर एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे का बयान
  • किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिक दबाव नहीं
  • मालेगांव धमाकों के आरोपियों पर एटीएस ने लगाया मकोका
  • 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • 11 आरोपी भी होगा जल्द गिरफ्तार
  • 90 दिन तक हिरासत में रखने की बात कही
  • जज को जांच की प्रगति की जानकारी दी जा रही है
समाचार
'खानों' की झड़प से बॉलिवुड बंटा दो खेमों में
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, सोमवार, जुलाई 21, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
कोई सोच भी नहीं सकता था कि बॉलिवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फिल्मी सितारों से भरी जन्मदिन पार्टी में हिंदी सिनेमा के दो सितारों, सलमान खान और शाहरुख खान के झगड़े की वजह से इंडस्ट्री दो खेमों में बंट जाएगी।

प्रेमिका कैटरीना की जन्मदिन पार्टी के दौरान 16 जुलाई को सलमान खान और शाहरुख खान के बीच वाकयुद्ध हो गया, जो बाद में इतना बढ़ गया कि फिल्म इंडस्ट्री ही दो खेमों में बंटी नजर आने लगी।

सूत्रों के अनुसार सलमान ने शाहरुख से कहा कि उनके टेलीविजन क्विज शो 'दस का दम' को शाहरुख के शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' से बेहतर टीआरपी मिल रही हैं। सलमान ने शाहरुख से यह भी कहा कि सुपरस्टार होने के बावजूद वह अपने शो को हिट नहीं बना पाए।

इन सारी बातों पर शाहरुख ने तत्काल तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाद में उन्होंने सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय को लेकर उन्हें कुछ फब्तियां कस दीं। पार्टी के दौरान यह सब देर रात हुआ, जब ज्यादातर मेहमान पार्टी छोड़कर जा चुके थे।

आमिर खान ने हालांकि सलमान और शाहरुख के बीच के इस विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दोनों में से कोई भी मामले को खत्म करने के इच्छुक नहीं दिखे। दोनों ही कलाकारों के शुभचिंतकों का साथ मिलने से इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आने लगी।

सलमान की पुरानी दोस्त करीना कपूर, अक्षय खन्ना, फरदीन खान और जाएद खान ने उनका साथ दिया। नई पीढ़ी के कलाकारों में से 'सांवरिया' में सलमान के साथ काम कर चुके अभिनेता रणबीर कपूर ने भी खेमेबाजी में सलमान का साथ दिया।

दूसरी ओर, निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा और जावेद अख्तर ने शाहरुख को पास बुलाकर मामले को गहराई से जानने की कोशिश की। करण जौहर, साजिद खान और फरहान अख्तर सहित कुणाल कोहली ने भी शाहरुख से सहानुभूति जताई।

जहां अभिनेताओं को सलमान का साथ देते हुए देखा गया, वहीं सभी निर्देशकों ने शाहरुख का साथ दिया।

सितारों से भरी कैटरीना कैफ की इस जन्मदिन पार्टी में आमिर खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, राजकुमार संतोषी, कुणाल कोहली, सलीम खान, सोहेल खान, अरबाज खान, निखिल आडवाणी, प्रकाश झा, डेविड धवन, अनीस बज्मी और मनमोहन शेट्टी भी मौजूद थे।
टिप्पणियां:
पढ़ें (1)
टिप्पणियां
क्यों पागल बना रहे हो।
सल्मान खान, salman.khan208@yahoo.com, बोम्बय
 
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...