महिलाओं की सुंदरता से आकर्षित नहीं होते पुरुष!
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन,
सोमवार,
जुलाई 21,
2008
अभी तक माना जाता रहा है कि सुंदर महिलाओं के प्रति पुरुष आकर्षित होते हैं लेकिन ऐसी बात नहीं है। एक नए अध्ययन के अनुसार किसी महिला को पसंद करते समय पुरुष का ध्यान उसकी सुंदरता पर केंद्रित नहीं होता है।
शोधकर्ताओं ने एक हार्मोन 'टेस्टोस्टेरोन' के जरिए यह पता लगाया कि महिलाओं के प्रति आकर्षित होने वाले पुरुष उनकी सुंदरता पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। छात्रों के बीच कराए गए शोध के दौरान इस बात का पता चला कि महिलाओं से बात करते समय छात्रों के 'टेस्टोस्टेरोन' हार्मोन के स्तर में इजाफा हुआ।
शोधकर्ताओं ने पाया कि पहली मुलाकात में महिलाओं के साथ मिलने वाले पुरुषों के 'टेस्टोस्टेरोन' हार्मोन में आठ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शोध के दौरान देखा गया कि पुरुषों का झुकाव सुंदरता पर नहीं था बल्कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की वजह से वह महिलाओं की ओर आकर्षित हुए।