• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
 IST 20,  2008  20:37 नवंबर Last Updated :
समीक्षा
किस्मत कनेक्शन : किस्मत ही मालिक है...
एजेंसियां
मुंबई, रविवार, जुलाई 20, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

किस्मत कनेक्शन

शाहरुख खान के साथ किसी जमाने में यस बॉस, राजू बन गया जेंन्टलमन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और चलते-चलते जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक अजीज मिर्जा ने इस बार शाहिद कपूर के साथ यह फिल्म बनाई है।

फिल्म की कहानी टोरंटो में रहने वाले राज मल्होत्रा (शाहिद कपूर) की है। पढ़ाई-लिखाई में अव्वल और कॉलेज में बेस्ट स्टूडेंट रहे राज को पढ़ाई पूरी होने के पांच साल बाद भी अपना असली मुकाम नहीं मिल पाता है तो उसे लगता है कि उसकी किस्मत में ही कुछ खराबी है। राज को जब कभी बेहतर मौका मिलता है तो ऐन वक्त पर कुछ न कुछ गड़बड़ी हो जाती है। इन्हीं परेशानियों में घिरा राज एक दिन भविष्य बताने वाली हसीना बानो जान (जूही चावला) के पास पहुंचता है। हसीना उसे बताती है कि उसकी किस्मत के सितारे जल्द ही बदलने वाले हैं। बस उसे अपने लकी चार्म की तलाश करनी है।

इसके बाद राज की ज़िंदगी अचानक बदलने लगती है और वह शहर के एक टॉप बिल्डर संजीव गिल (ओम पुरी) को अपनी काबलियत से प्रभावित करने में कामयाब होता है। गिल राज के काम से खुश होकर उसे एक बड़ा प्रॉजेक्ट सौंपता है।

दूसरी ओर प्रिया (विद्या बालन) एक नेकदिल और चुलबुली लड़की है। एक कम्युनिटी सेंटर से जुड़ी प्रिया जिंदगी से निराश हो चुके लोगों की जिंदगी में प्यार बांटकर खुश होती है। बेबस लोगों के सपने संवारने में लगी प्रिया की ज़िंदगी में राज का प्रवेश ऐसे मुश्किल वक्त में होता है, जब प्रिया का कम्युनिटी सेंटर टूटने के कगार पर पहुंच चुका होता है। राज इस सेंटर को टूटने से बचाता है। इसके बाद राज और प्रिया करीब आने लगते है। प्रिया से मुलाकात के बाद राज को हसीना बानो की बात याद आती है और उसे एहसास होता है कि प्रिया ही उसका लकी चार्म है।

बतौर निर्देशक अजीज ने एक साधारण सी प्रेम कहानी को कनाडा की दिलकश वादियों में बेहतर ढंग से फिल्माया है। 21वीं सदी की युवा पीढ़ी किस्मत के सहारे चलने वाली इस प्रेम कहानी को कितना पसंद करेगी, इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। प्रीतम के संगीत में जान है।

कलाकार : शाहिद कपूर, विद्या बालन और जूही चावला

निर्देशक : अजीज मिर्जा

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
फोकस
हालांकि सरकार कंपनियों को लगातार सलाह दे रही है कि वे नौकरियां लेने के बजाय कॉस्ट कटिंग का रास्ता अपनाए, लेकिन भारत में नौकरियां में कटौती अब हकीकत है...