भारतीय मूल के अर्थशास्त्री को घाना का राष्ट्रीय सम्मान
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
अक्रा,
रविवार,
जुलाई 20,
2008
भारतीय मूल के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री गोविंद नानकानी को घाना और अफ्रीका में विकास संबंधी कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए घाना का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। वह ग्लोबल डेवलपमेंट नेटवर्क के प्रमुख भी हैं।
अक्रा में तीन जुलाई को घाना के राष्ट्रपति जॉन ए कुफोर ने नानकानी को 'आर्डर ऑफ द वोल्टा' सम्मान से नवाजा। नानकानी वर्ष 2004-2006 के बीच अफ्रीका के लिए विश्व बैंक के उपाध्यक्ष थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सामाजिक विकास नीति और वित्तीय कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में योगदान दिया था।
पुरस्कार समारोह में घाना के वरिष्ठ नागरिक और कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां मौजूद थीं। 'आर्डर ऑफ द वोल्टा' की शुरुआत घाना के पहले राष्ट्रपति क्वामे नेकरुमा ने किया था। गौरतलब है कि घाना को एक जुलाई 1960 को गणतांत्रिक घोषित किया गया था।