10 साल की लड़की से शादी के लिए चुकाए 10 लाख
वार्ता
रविवार,
जुलाई 20,
2008
दुबई में 64 साल के एक व्यक्ति ने उल्टी गंगा बहाते हुए 10 साल की लड़की से शादी के लिए दहेज स्वरूप 10 लाख रुपए चुकाए। सऊदी अरब के स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक खुद से उम्र में तकरीबन छह गुना छोटी लड़की से शादी के लिए एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये देते हुए विवाह के अनुबंध पर दस्तखत करने के साथ कहा है कि वह लड़की से कानूनी तौर पर शादी करने के लिए पांच साल और इंतजार करेगा।
उस व्यक्ति के पुत्र का दावा है कि लड़की के पिता ने उसके बाप से कहा था कि अगर वह दहेज के रूप में 10 लाख रुपये दे तो वह अपनी बेटी की शादी उससे करने को तैयार है, जिसे उसने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए समझौते के तहत धन चुका दिया।
इस बीच देश में बाल विवाह के बढ़ते मामलों के मद्देनजर धर्मगुरुओं तथा मानवाधिकार संगठनों ने मुल्क में शादी की न्यूनतम उम्र सीमा तय करने की मांग की है। शरीयत के मुताबिक लड़के और लड़की की परिपक्वता उसके यौवनारम्भ से ताल्लुक रखती है। उम्र का यह दौर लड़कियों में नौ साल, जबकि लड़कों में 11 साल की आयु से शुरू हो जाता है।