'निशब्द' में अमिताभ की अदाकारी सर्वश्रेष्ठ : रामू
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई,
रविवार,
जुलाई 20,
2008
फिल्म निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने कहा है कि उन्होंने बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की अधिकतर फिल्में नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने अमिताभ की जो भी फिल्में देखी है उसमें 'निशब्द' और 'रामगोपाल वर्मा की आग' सर्वश्रेष्ठ है।
रामू ने कहा कि इन दोनों फिल्मों में बिग बी ने कमाल का अभिनय किया था। उन्होंने को बताया, "हालांकि, मैंने अमिताभ की फिल्में अधिक नहीं देखी है, लेकिन जिन फिल्मों में उन्होंने कमाल का अभिनय किया है उसमें मैं 'निशब्द' को शामिल करूंगा।"
रामू ने कहा कि 'निशब्द' के अलावा अमिताभ ने 'आग' और 'सरकार' में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनय का प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि इन सभी फिल्मों का निर्माण रामू ने किया था। उन्होंने कहा कि इन सभी फिल्मों में अमिताभ ने उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक मेहनत की थी। रामू से जब यह पूछा गया कि उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म कौन-सी है, तो उन्होंने बताया, "मैं कोई फिल्म पूरी नहीं देखता हूं।"