• Sign Up
  • |
  • Sign-In Sign Out
  • |
  • Make us your home
  • |
  • RSS
1 42 Video %>
1 52 News %>
1 57 Photo %>
1 64 Interactives %>
1 69 Leisure %>
1 74 Filmhai %>
1 80 Auto Guide %>
1 141 Dharm and Sahitya %>
1 81 Astro %>
1 179 Jobs %>
B2B
 IST 3,  2010  14:17 सितंबर Last Updated :
समाचार
अब 'हनुमान चालीसा' गाएंगे अमिताभ
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई, शुक्रवार, जुलाई 11, 2008
टिप्पणियां:
पढ़ें (0)

बेटे अभिषेक के साथ तड़क-भड़क गाने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अब भक्ति संगीत का रुख किया है और करोड़ों हिंदुओं की आस्था की प्रतीक 'हनुमान चालीसा' में अपनी आवाज दी है। अभिताभ ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मैंने आदेश श्रीवास्तव के साथ कई गीत गाए हैं और इसे भी उन्होंने ही पूरा करवाया है। मैं लंबे समय से चाह रहा था कि युवाओं के लिए कुछ नया करूं

'हनुमान चालीसा' का ट्रेलर सितंबर में रिलीज होगा, लेकिन अभिताभ का कहना है कि जिन लोगों ने भी इसे सुना है वे इसके बारे में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अमिताभ ने बताया, "सभी हिन्दू 'हनुमान चालीसा' के साथ अपना एक खास तरह का जुड़ाव महसूस करते हैं। 'हनुमान चालीसा' सुनकर ही हम बड़े होते हैं। इसका हमारे जीवन में खास महत्व है।"

इसके अलावा अमिताभ अपने पिता कवि हरिवंशराय बच्चन की एक महान कृति 'भगवत गीता' पर भी आदेश के साथ काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह उनके पिता को समर्पित होगी। इससे पहले अमिताभ ने फिल्म मि. 'नटवरलाल', 'सिलसिला', 'नि:शब्द', 'बाबुल' और 'भूतनाथ' के गीतों में भी अपनी आवाज दे चुके  हैं।

टिप्पणियां:
पढ़ें (0)
खोजें
पहेली
अब आप लोग बताइए, उस दिन विवेक की अभिनयशाला में कितने विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया...?
एनडीटीवीख़बर.कॉम

उत्तर: पढ़ें (6) | लिखें
 
फोकस
कैदियों को थाने या अदालत ले जाना पुलिसकर्मियों का काम है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा वाकया पेश आया, जब दो कैदी एक नशेड़ी पुलिसकर्मी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को उसकी कारगुजारी बताई।