भारतीय छात्रों को नासा में मिली कामयाबी
भाषा
न्यूयार्क,
मंगलवार,
जुलाई 8,
2008
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा प्रायोजित डिजाइन ऑफ ट्रांसपोर्ट-एअरकाफ्ट फॉर द फ्यूचर प्रतियोगिता में दो भारतीय छात्रों ने कामयाबी हासिल की है।
चेन्नई में गुन्दी स्थिति अन्ना यूनिवर्सिटी के कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के आर अनुषा और एस श्रीनाथ ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके डिजाइन को संकाय सलाहकार डॉ. ई नटराजन ने देखा।
ऑस्ट्रेलिया के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के गेरी रेडमैन ने 'कन्सपच्यूअल एअरक्राफ्ट फॉर 2058' के लिए पहला पुरस्कार जीता।
अगली पीढ़ी के विमानों तथा मालवाहक विमानों की काल्पनिक डिजाइन के लिए आयोजित प्रतियोगिता में दुनियाभर के 14 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 61 छात्रों ने भाग लिया।
नासा के एअरोनॉटिकल रिसर्च मिशन डायरेक्टरेट के तहत फंडामेंटल एअरोनाटिक्स प्रोग्राम द्वारा प्रायोजित वार्षिक प्रतियोगिता में 14 दलों तथा छात्रों ने डिजाइन प्रस्तुत किए। सबसे अधिक अंक हासिल करने वाला स्नातक दल अमेरिका में अटलांटा के जॉर्जिया टेक का रहा।